मेरठ 30 अप्रैल (आरएनएस)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। मेरठ समेत विभिन्न जिलों में जहां बारिश से मौसम सुहाना हो गया वहीं बागपत में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए, जबकि बाइक सवार भीगते हुए अपने सफर का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मेरठ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में दोपहर बाद हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
बागपत जनपद में बारिश से साथ हुई ओलावृष्टि
दोपहर को बागपत जिले में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई।
बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए। वहीं बाइक सवार भी बारिश में भीगते हुए अपने सफर का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

