बुद्ध की पुण्य भूमि से दुनिया में जायेगा शांति, करुणा, मैत्री का संदेश: बासुदेव मौर्य
कुशीनगर 30 अप्रैल। त्रिविधि पावनी बुद्ध जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि म्यांमार के राजदूत ऊ जो ऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उक्त जानकारी सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र एवं लखमीपुर जिला प्रभारी बासुदेव मौर्य ने बुद्ध स्थली स्थित म्यांमार मंदिर में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। श्री मौर्य ने कहा कि हम सब भ्रमण कर लोगों को समारोह में भाग लेंगे के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध जयंती बौद्ध धर्मानुयायों के लिए पवित्र पर्व है। यह दिवस बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और निर्वाण से जुड़ा है। कहा कि विश्व के देश अहंकार में एक दूसरे से लड़ रहे हैं और विध्वंसक हथियार बना रहे हैं। उसी से लड़ रहे हैं और बेंच रहे हैं। दुनिया में इस पुण्य भूमि से बुद्ध की शांति, करुणा, मैत्री का संदेश जाय। युद्ध में उपयोग होने वाले अस्त्र नष्ट हों। क्योंकि विनाश से न मंदिर बेचेंगे और न पुजारी। ना ही लोग बचेंगे। दुनिया में जब शांति होगी तभी विकास होगा। खुशहाली होगी। बुद्ध ने जो सनातन परम्परा को शुरू किया उसकी रक्षा होगी। और प्रकृति सुरक्षित होगी। भंते डॉ नन्द रतन ने बताया कि जयंती में धम्म ध्वज दिखाकर जिलाधिकारी शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान भिक्षु संघ के कोषाध्यक्ष भंते अशोक, भंते उपाली, राम नगीना, टीके राय आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

