जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उर्दू बाजार मोहल्ले में बुधवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 40 वर्षीय मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उर्दू बाजार निवासी मोहम्मद समीर किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। समीर जब उर्दू बाजार की एक गली से गुजर रहे थे, तभी पास में बन रहे एक निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार तेज हवा का दबाव न झेल पाने के कारण उन पर गिर गई।दीवार गिरने से मोहम्मद समीर मलबे के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। समीर के सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।दीवार गिरने से मोहम्मद समीर मलबे के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। समीर के सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, सिर में गहरी चोट और अंदरूनी रक्तस्राव की आशंका के कारण उन्हें उसी रात बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद समीर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

