जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 10 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित ट्रेनें अब जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।दिल्ली, सूरत और बरौनी की ओर जाने वाली प्रभावित ट्रेनें अब औडि़हार, वाराणसी सिटी, वाराणसी और बनारस होते होते हुए प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल और 04218 लखनऊ-वाराणसी स्पेशल ट्रेनें 13 मई से 27 मई तक रद्द रहेंगी। 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 14 और 21 मई को जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।यह ट्रेन औडि़हार, वाराणसी सिटी, वाराणसी और बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी में, 04056 आनंद विहार-बलिया स्पेशल 13 और 20 मई को प्रयागराज से बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी होते हुए औडि़हार के रास्ते बलिया जाएगी। इस ट्रेन का भी जौनपुर में ठहराव नहीं होगा। 09065 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन 4, 11, 18 और 25 मई को प्रयागराज छिवकी और जौनपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी। यह मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी और औडि़हार के रास्ते छपरा जाएगी।इसी तरह, 09066 छपरा-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13, 20 और 27 मई को औडि़हार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज और मानिकपुर के रास्ते सूरत जाएगी। इस ट्रेन का भी जौनपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 13 मई से 27 मई तक जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

