जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल उमरपुर में हाईस्कूल की परीक्षा में शिवानी पटेल ने 87: अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि मिश्रा ने 86.2: अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं विशाल सिंह ने 81.8: अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल उमरपुर में इण्टरमीडिएट 2026 की परीक्षा में रवि कुमार मौर्या ने 73: अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जनपद में विद्यालय ने अपनी गरिमापूर्ण स्थिति बनाये रखते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करते हुए जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है साथ ही विद्यालय एवं गुरूजनों की गरिमा को भी सम्मानित किया है। प्रबंधक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह , उपप्रबंधिका श्रीमती मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ0 वन्दना सिंह, श्रीमती छाया सिंह, डायरेक्टर अमित प्रकाश सिंह, डायरेक्टर पवन प्रकाश सिंह, श्री कृष्ण देव यादव इत्यादि ने इन बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

