जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। यह प्रदर्शन अधिकारियों के स्थानांतरण पर कार्रवाई न होने और माल अभिलेखागार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने ष्जिला प्रशासन होश में आओष् और अधिवक्ता एकता जिंदाबादष् जैसे नारे लगाए। उन्होंने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि अधिकारियों के स्थानांतरण पर कार्रवाई न होने और माल अभिलेखागार में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन आवश्यक था।महामंत्री मनोज मिश्रा ने जानकारी दी कि अधिवक्ताओं ने पहले भी एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से अधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया था। उस समय जिलाधिकारी ने एस.आईआर. समाप्त होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष है।अधिवक्ताओं ने माल अभिलेखागार में व्याप्त भ्रष्टाचार के तत्काल निराकरण की मांग की। इन मुद्दों पर कार्रवाई न होने के कारण समिति ने सभी न्यायालयों से आज के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। सभी अधिवक्ता पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

