जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं जोग्स के संयुक्त तत्वावधान में टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के महत्व, सुरक्षा एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न संक्रामक एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव में टीकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि टीकाकरण न केवल बच्चों बल्कि वयस्कों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है और इससे कई गंभीर रोगों से सुरक्षा मिलती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ. शैली निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. मधु शारदा, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. प्रियंवदा सिंह, डॉ. शिखा शुक्ला एवं डॉ. शुभा सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉक्टरों ने कहा कि समाज में अभी भी टीकों को लेकर कई भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों में विश्वास बढ़ाने और टीकाकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

