/जौनपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री(ऊर्जा और नगर विकास विभाग)ए0के0 शर्मा से एक औपचारिक मुलाकात के दौरान विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती जैसी गंभीर मूलभूत समस्याओं से अव गत कराते हुये क्षेत्र के समस्त फीडरो में रोस्टर के मुता बिक सुचारु बिजली आपूर्ति हेतु सभी उपकेंद्रों पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान विधायक ने बाबूगंज में जल्द से जल्द सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने, 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र बदलापुर ग्रामीण, सहोदरपुर, सिंगरामऊ, मछलीगांव (लेदुका) पर एक अतिरिक्त 5 एमवीए पावर परिवर्तक लगाए जाने, क्षेत्र के छूटे मजरो में विद्युतीकरणध् अधूरे कार्यो को पूर्ण किए जाने,जर्जर तारों के बदले जाने व अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग किया। ऊर्जा मंत्री मंत्री जी ने उक्त समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

