सुल्तानपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। सारथी कसौधन को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का जिला उपाध्यक्ष चुना गया। एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक में उन्हें राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का जिला उपाध्यक्ष सुल्तानपुर सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक आर्य ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में संगठन के जिला महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सेठ, नगर अध्यक्ष संजय कसौधन, नगर महामंत्री विनय सेन, युवा जिला अध्यक्ष अशोक वमार्, नगर मंत्री अनुज सोनी, मुन्ना सोनी, सुनील मोदनवाल आदि उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष चुने जाने पर सारथी कसौधन को सभी ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। सारथी कसौधन ने कहा कि मुझ पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है जिसका निर्वाह करने का मैं अपने तरफ से पूरी यथा संभव कोशिश करूंगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

