कृतिका 95.8: के साथ अव्वल
टॉप-3 में छात्राओं का कब्जा, कृतिका, अलीज़ा व शिफा ने किया नाम रोशन
62 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, सभी प्रथम श्रेणी में सफल
सुलतानपुर 30 अप्रैल (आरएनएस )। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का परिणाम गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इसमें गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के कुल 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 23 छात्र एवं 39 छात्राएं शामिल थीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।परीक्षा परिणाम में कृतिका पाण्डेय ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अलीज़ा फातिमा 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं शिफा आसिफ 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं उत्कृष्ट यादव, अनुष्का यादव एवं सुनिधी मिश्रा 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहीं। दक्ष श्रीवास्तव 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। आराध्या अग्रवाल एवं यशस्वी यादव 91 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर तथा शाश्वत दीप 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

