प्रयागराज 30 अप्रैल (आरएनएस)। अध्यक्ष प्रबंध समिति, चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में कुलभाष्कर आश्रम आश्रम पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कुलभाष्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 15 किमी. की परिधि में आने वाले सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं के लिए प्रवेश संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने एवं प्रवेश हेतु प्रेरित करने तथा नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सूर्य नारायण द्वारा ‘Óप्रवेश उत्सवÓÓ कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन किया गया। आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य एवं उसकी रूप-रेखा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के इतिहास तथा वर्तमान में विभिन्न कोर्सेज़ के संचालन एवं सुविधाओं की जानकारी प्रो. शीतला प्रसाद वर्मा द्वारा संक्षेप में दी गई। इं. आर.पी. सिंह द्वारा महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित योजनांतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों बीएससी कंप्यूटर साइंस, बायोटेक, बी.बी.ए, बी.सी.ए एवं बी.कॉम. के बारे में, प्रो. प्रमोद यादव द्वारा पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, इंटरनेट सुविधाओं तथा अन्य संसाधनों के बारे में, प्रो. पवन कुमार पचौरी द्वारा खेल एवं हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में, डॉ. आदेश कुमार वर्मा द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में, डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना तथा डॉ. मनीष कुमार द्वारा रोवर्स-रेंजर्स के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष (कृषि प्रसार) प्रो. रवि प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा की गई। अतिथि के रूप में श्री पी.पी. सिंह, प्रधानाचार्य, कुलभास्कर कृषि इंटर कॉलेज ने महाविद्यालय की गुणवत्ता के बारे में चर्चा की।
प्रो. शीतला प्रसाद वर्मा एवं डॉ. श्रद्धा तिवारी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रो. चंद्रशेखर चौबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

