प्रयागराज 30 अप्रैल (आरएनएस)। रेलवे पेंशनर्स ने मई दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद मजदूरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनर्स का पेंशन रिवीजन सहित कई मांगों का प्रस्ताव सरकार को भेजा।
ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज जोन एवं मंडल उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की आज बैठक श हुई जिसमें रेलवे पेंशनर व अन्य पेंशनर्स संगठनो के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की की अध्यक्षता शिवचरण सिंह, संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल महामंत्री यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज, संयोजन संतपाल स्वरूप ने किया। इस अवसर पर बैठक में श्याम सुंदर सिंह पटेल ने एजेंडा प्वाइंट बताते हुए कहा कि कल मई दिवस है जिस पर परिचर्चा करते हुए शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया, पेंशनर दिवस में रेलवे पेंशनर्स के साथ 47 पेंशनर्स संगठन पूर्व सैनिक सहित पेंशनर्स एकता पदयात्रा निकालते हुए पेंशनर दिवस मनाया था जिसमें सभी विभागों की 31 मांगों का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे शिव चरण सिंह ने कहा कि संगठन में शक्ति है। अन्य वक्ताओं ने भी मई दिवस पर चर्चा की व पेंशनर्स दिवस आयोजन की प्रशंसा किया। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में शिवचरण सिंह, संतपाल स्वरूप, श्याम सुंदर सिंह पटेल , रामकृपाल मौर्य, एस एन तिवारी, वी के श्रीवास्तव, आलोक कुमार गांगुली, बृजलाल निरंकारी, बिनोद कुमार सिंह, शेर बहादुर यादव, योगेश कुमार, ज्योति सिंह, आकांक्षा सिंह आदि कई लोग शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

