गल्र्स हाई स्कूल प्रयागराज ने फिर रचा इतिहास
प्रयागराज 30 अप्रैल (आरएनएस)। गल्र्स हाई स्कूल, प्रयागराज ने आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए पूरे शहर में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया।
आईसीएसई की छात्रा लक्षिता कुशवाहा ने 99.2त्न अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और प्रयागराज का गौरव और बढ़ गया है।
आईसीएसई में सारा खान ने 98.6त्न अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आराध्या राठौर ने 98.0त्न अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आईएससी वर्ग में आर्या सिंह और शारन्या श्रीवास्तव ने 98त्न अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त माही जायसवाल, छवि अमित सचदेवा और सरगुन कौर चावला ने 97.5त्न अंक प्राप्त किए, जबकि मैत्री सिंह ने 97.25त्न अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को और गौरवान्वित किया।
विद्यालय ने दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 100त्न परिणाम दर्ज कर एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पित प्रयास सफलता की सच्ची कुंजी हैं।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनिता एसुबियस की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की लगन ने इस सफलता को संभव बनाया। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के समर्पण का परिणाम है।
अब सभी की निगाहें राज्य एवं ऑल इंडिया मेरिट सूची पर टिकी हैं, जहां गल्र्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों से और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद है। विद्यालय की इस सफलता ने एक बार फिर प्रयागराज में उसका गौरवपूर्ण स्थान और मजबूत कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

