प्रयागराज 30 अप्रैल (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील करछना में भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में ग्रामसमाज की भूमि भूमाफियाओं से मुक्त करवाकर आवंटित किए जाने को लेकर आगामी 02 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से उप जिलाधिकारी करछना के समक्ष जमकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा?
धरना प्रदर्शन के उपरान्त पचासों गांवों के भूमिहीन खेतिहर मजदूर अपनी अपनी ग्रामसभा में स्थित सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं, भूमि चारों, भूमि अपराधियों से मुक्त करवाकर भूमिहीनों में आवंटित किए जाने का प्रार्थना पत्र तहसील दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सक्षम अधिकारी को दिया जाएगा।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि चकबंदी के दरमियान चकबंदी द्वारा छोड़ी गई भूमिया जो ग्रामसमाज की संपत्ति हुई पर बड़े काश्तकारों, भूमाफियाओं, जमीन चोरों व भूमि अपराधियों ने अनाधिकार कब्जा कर लिए हैं और अपनी भूमिधारी में मिलाकर जोत बो रहे हैं। इन अपराधियों के प्रभाव में आने वाली ग्रामसभा की भूमि भूमि प्रबंधक समितियो ने भूमिहीन खेतिहर मजदूरो में आवंटित ही नहीं किया जिसके कारण करछना तहसील के क्षेत्राधिकार में आने वाले भूमिहीन खेतिहर मजदूरो में भुखमरी की जड़े जमाये बैठी हुई हैं जिसकी शिकायते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से की गई तो उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया किंतु जिलाधिकारी गरीबी से पिसते हुए भूमिहीन खेतिर मजदूरो की दैनिक दशाओं से परिचित होना ही नहीं दिखते और न भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की इच्छाओं, आकांक्षाओं, लालसाओ से प्रभावित भी नहीं होते जो भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सदैव उद्देलित किए रहती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

