प्रयागराज। हिमाचल प्रदेश राज्य अंडर 13 युथ फुटबॉल लीग में भाग लेने हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम का चयन ट्रायल्स आगामी 1 एवं 2 मई को किया जायेगा।
चयन ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी जिनका जन्म 2013, 2014 एवं 2015 में हुआ है वो चयन ट्रायल्स में भाग ले सकते है। ट्रायल्स में भाग लेने हेतु पंजीकरण अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने पूरे किट के साथ सायकाल पांच बजे विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज में रिपोर्ट करे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष (9453231784) से संपर्क कर सकते हैं।
चयनित खिलाड़ी अप्रैल में होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य सीनियर फुटबॉल लीग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी का प्रतिनिधित्व करेंंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

