प्रयागराज 30 अप्रैल (आरएनएस)। रेड हाउस और ग्रीन हाउस में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसजेसी इंटर हाउस सब जूनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में रेड हाउस ने 8 ओवर में एक विकेट पर 80 रन (यश मदन 36 नाबाद, रेहान सिंह 29) बनाए। जवाब में ब्लू हाउस आठ ओवर में चार विकेट पर 54 रन (अद्विक सिंह 12, वेदांत मल्होत्रा 10 नाबाद, अथर्व त्रिपाठी 2/15, सार्थक वाधवानी 1/11) ही बना सकी।
दूसरे मैच में गोल्ड हाउस ने 8 ओवर में तीन विकेट पर 69 रन (अयान धीरेंद्र 29, कार्तिकेय यादव 17 नाबाद, पार्थ व मोहम्मद हमदान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन (मोहम्मद हमदान 22, वीर वर्धन सिंह 14, अल्तमश कबीर 2/11, अविराज दुबे 1/12) बना लिए।
–
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

