कुशीनगर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पिंक रोजगार मेला, केवल महिला अभ्यर्थियों हेतु का पहली बार आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया। जिनमें वर्धमान टेक्सटाइल सोलन, हिमाचल प्रदेश, प्रतिभा सिंटेक्स धार, मध्य प्रदेश, मदरसन सुमी नोएडा एवं प्रोसपैरिटी फैशन लिमिटेड गोरखपुर प्रमुख रहे। रोजगार मेले में कुल 150 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिनमें से 80 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य द्वारा अपने संबोधन में विधायक पडरौना सदर मनीष जायसवाल, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रियम्बदा यादव पिंक मेला प्रभारी, श्वेता, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नेहा पासवान, कु0 हर्षा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

