कुशीनगर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम गोरखपुर मंडल ने कुशीनगर जनपद के विकास खंड सुकरौली एवं मोतीचक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सीएलएस इंटर नेशनल स्कूल तुरकहिया कुशीनगर में कक्षा 1 से 5 तक की ही मान्यता प्रदान की गई है किन्तु वहां अनियमित रूप से 6, 7 एवं 8 की कक्षा संचालित पाई गई। इसी प्रकार जेएन इंटरनेशनल स्कूल टीकर कुशीनगर में कक्षा एक से आठ तक की मान्यता प्राप्त है परंतु वहां 9 की कक्षा संचालित पाई गई। जेएसआई इंटरनेशनल स्कूल को कक्षा 8 तक की मान्यता प्राप्त है परंतु वहां भी 9 एवं 10 की कक्षा संचालित पाई गई। जीएस वल्र्ड स्कूल अहिरौली कुशीनगर को कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है परंतु वहां उच्च कक्षा भी संचालित पाई गई। इस विद्यालय का एक नया ब्रांच भी खुला है जो बिना मान्यता के 6 से 9 तक विद्यालय संचालित करते हुए पाया गया। इन विद्यालयो को तत्काल अमान्य कक्षा संचालन पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

