कुशीनगर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनन अधिकारी कुशीनगर ने जटहा बाजार एवं नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन में लगे तीन वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
खनन अधिकारी अभिषेक सिंह गुरूवार को जनपद के विभिन्न स्थलों पर बालू लदे वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र एवं बिना आई.एस.टी.पी. के कुल 03 वाहन को पकड़ लिया। जिनमें से 01 वाहन को थाना जटहा बाजार तथा 02 वाहनों को थाना नेबुआ नौरंगिया की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। खान अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में संबंधित नियमावली के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

