लखनऊ 30 अप्रैल (आरएनएस ) नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ इस बार निर्धारित तिथि पर नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि मई माह के प्रथम शुक्रवार को पडऩे वाले बुद्ध पूर्णिमा के सार्वजनिक अवकाश के कारण कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है।नगर निगम की ओर से प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रात: 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ आयोजित किया जाता है, जिसमें नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान प्राप्त करते हैं। इस बार 1 मई 2026 को अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा।नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अब यह कार्यक्रम आगामी शुक्रवार 8 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गृहकर, जीआईएस सर्वे, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नगर निगम सेवाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे 8 मई को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 8 मई को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं, ताकि शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

