मीरजापुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। । जिले के अहरौरा में पुलिस-गो तस्करों के बीच मुठभेड़ के बाद 2 शातिर तस्कर घायल हुए हैं। इस दौरान जंगल के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 45 गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया है। घायल तस्करों की पहचान रामबच्चन यादव और रामप्रकाश यादव के रुप में हुई है, दोनों चंदौली के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस पर फायरिंग कर तस्कर भाग रहे थे , जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। मौके से 2 देशी कट्टा, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थानाध्यक्ष अजय मिश्रा की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक रामबच्चन यादव पर मिर्जापुर-चंदौली में हत्या के प्रयास समेत 9 केस, गैंगस्टर भी है, रामप्रकाश यादव पर भी गोवध निवारण व गैंगस्टर एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। अहरौरा थाना क्षेत्र के बैजू बाबा तपस्थली के पास हिनौता छातों के जंगल में मुठभेड़ होना बताया जा रहा है, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की, हालत सामान्य बताईं गईं है। दोनों तस्करो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

