मीरजापुर 30 अप्रैल (आरएनएस)। जि़ले के हलिया थाना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी एक व्यक्ति का शव गुरूवार की सुबह खभवा बंधी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत दुबे की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई किया।परसिया मुड़पेली गांव निवासी राम किशोर (55) बीते बुधवार शाम पांच बजे के करीब घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। दूसरे दिन सुबह गौरवा स्थित सिंचाई विभाग के खभवा बंधी के किनारे ग्रामीणों ने एक जोड़ी जूता देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तलाश की तो बंधी में राम किशोर का शव मिला। वृद्ध की मौत से पत्नी छबीलीया तथा परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जाच पड़ताल करते हुए शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। बताते चलें कि मृतक के इकलौते पुत्र मुरली की 3 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतक वृद्ध मेहनत मजदूरी कर अपने तीन अविवाहित नतनी तथा दो नातीयों का जिवकोपार्जन का इकलौता सहारा था घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि खभवा बंधी में अधेड़ की मौत की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पीएम कार्रवाई की जा रही है मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

