बाराबंकी 30 अप्रैल (आरएनएस)। बाल विकास परियोजना शहर और महिला आंगनबाड़ी संघ बाराबंकी के संयुक्त रूप से शहर परियोजना की सेवानिवृत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का विदाई समारोह विकासखंड बंकी के सभागार में सम्पन्न हुआ। गुरूवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी अनिल कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीषा कनौजिया ने की। समारोह में प्रमुख आयोजन मुख्य सेविकाएं सुमन भाकुनी, कंचन रावत, शालिनी पटेल, स्वाति शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पूनम रावत तथा संघ की तरफ से लक्ष्मी वर्मा, संहिता जैन, नीतू स्वर्णकार आदि ने सेवानिवृत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को माल्र्यापण करके अंगवस्त्र भेंट किया। सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री में शशिबाला, नसरीन, सुमन श्रीवास्तव, ममता वर्मा व सहायिका के रूप में कार्यरत रही पूनम सक्सेना, कुमकुम जैन और पुष्पा के कार्य व व्यवहार की सभी लोगों ने सराहना करके भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में दीपाली रस्तोगी, शशि शुक्ला, मनोकामिनी, शाहिदा खातुन, सरिता आदि शहर परियोजना की आंगनबाड़ी व सहायिका मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

