देहरादून,30 अपै्रल (आरएनएस)। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 26.80 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी सीज कर दिया गया है। पटेलनगर कोतवाली इंचार्ज विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार देर शाम लाल पुल के पास सहारनपुर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका। वाहन की तलाशी ली गई तो चालक के पास से 26.80 ग्राम स्मैक और इसे तौलने के लिए रखा गया एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पारितोष मनचंदा (35 वर्ष) निवासी बहुगुणा कॉलोनी, अजबपुर खुर्द, थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से उसे नशा उपलब्ध कराने और खरीदने वालों की जानकारी जुटाई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

