फतेहपुर 1 मई (आरएनएस ) । हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली बुजुर्ग में गुरूवार की रात करंट की चपेट में आ जाने से 56 वर्षीय अधेड़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरौली बुजुर्ग गांव निवासी अंगनू का पुत्र शिवपाल गुरूवार की रात लगभग दस बजे पंखे का प्लग लगा रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

