फतेहपुर 1 मई (आरएनएस ) । थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर में शुंक्रवार की सुबह खाना बनाते समय 12 वर्षीय किशोरी बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बहरामपुर गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री मधु शुक्रवार की सुबह खाना बना रही थी तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगी आग को बुझाया और सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी जिला चिकित्सालय में मां रीना देवी ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

