फतेहपुर 1 मई (आरएनएस ) । जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकितसालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव निवासी कृष्णलाल का 28 वर्षीय पुत्र धनराज, राम आसरे का 32 वर्षीय पुत्र हरिशंकर व बुद्धा का 26 वर्षीय पुत्र मिथलेश उर्फ मुन्ना शुक्रवार की सुबह बाइक से शहर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग गांव से बाहर निकले तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे तीनों घायल हो गए। इसी प्रकार राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी राजाराम का 43 वर्षीय पुत्र राजू बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह हथगाम थाना क्षेत्र के संझिया गांव निवासी गुरू प्रसाद का 37 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र शुक्रवार की सुबह खेत से सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। तभी थाने के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

