लखनऊ 1 मई (आरएनएस )। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को करीब 1:30 बजे थाना ठाकुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि श्याम मोटर्स के सामने डिवाइडर पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पाया गया।पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पहचान के लिए केजीएमयू मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। साथ ही, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

