बाराबंकी 1 मई (आरएनएस )। देवर्षि नारद की जयंती के पावन अवसर पर 3 मई को बाराबंकी में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। बाराबंकी पुरोहित महासंघ के तत्वावधान में कैलाश आश्रम राजकमल रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिले भर के पुरोहितों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कैलाश आश्रम, बाराबंकी में आयोजित होगा। इसमें जिले के समस्त पुरोहितों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील है। आयोजकों ने बताया कि देवर्षि नारद भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महान प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। वे ज्ञान, भक्ति और धर्म प्रचार के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सनातन संस्कृति को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जनपद के सभी पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह है कि उक्त आयोजन में समय से पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

