तथागत भगवान बुद्ध की कथा में शामिल हुए सांसद, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
बाराबंकी 1 मई (आरएनएस )। बुद्ध पुर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सांसद तनुज पुनिया ने कई जगह जाकर भगवान बुद्ध की कथाओं में शरीक हुये। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनको नमन करते हुये लोगों को शुभकामनऐं दी। इसी अवसर पर नवनिर्मित बुद्ध विहार तहसील फतेहपुर रसूलपुर में भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण करते हुये कहा कि, भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के इतिहास में शांति अहिंसा और आत्मज्ञान की एक अद्धितीय यात्रा है। वह एक पीपल के वृक्ष के नीचे ध्यान केन्द्रित करते थे और 35 वर्ष की आयु में ही बहुत सारा ज्ञान अर्जित कर लिया था। उन्होने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। वह लगभग 45 वर्ष तक उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर धर्म का प्रचार किया एवं मृत्यु के समय वह, कुशीनगर आ गये और 80 वर्ष की आयु में उन्होने अपना शरीर त्याग दिया। उन्होने कहा था कि, मनुष्य अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जैसा सोंचता है वैसा ही बन जाता है। मूर्ति अनावरण में मुख्य रूप से फतेहपुर ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा, आदर्श पटेल, हरीश वर्मा, सुग्रीव वर्मा, जुग्गीलाल, आदि लोग साथ में थे। वहीं दूसरी तरफ बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पटेल तिराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शांति, करुणा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य विजय विश्वास, विक्रम सिद्धार्थ, श्रवण कुमार, चंद्रशेखर, रामदास, कमलेश कुमार, सुधीर चौधरी, रंजीत कुमार रिंकू, एम.डी. आनंद, संजय कुमार, एडवोकेट सुरेश चंद्र गौतम, एडवोकेट आर.पी. गौतम, संगीता कमलेश, कुसुमलता, मंजूलता, सर्वेश कुमारी, मिथलेश कुमारी, कीर्ति सिंह, राजेश कुमार बब्लू, विनोद कुमार, बी.एल. आनंद और राजेंद्र कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

