गोसाईगंज अयोध्या 1 मई (आरएनएस )। विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गुरूवार की शाम जनपद सुल्तानपुर अंबेडकर नगर होते हुए विधानसभा गोसाईगंज क्षेत्र पहुंचे राम महर स्थित सपा नेता धर्मवीर वर्मा की पेट्रोल टंकी पर गोसाईगंज सपा विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव, भानु यादव,सियाराम यादव,मोहम्मद तकी अंसारी, महफिल अली सहित दर्जनों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार पर महिला आरक्षण बिल के नाम पर लोगों को गुमराह करने एवं प्रदेश में अराजकता का माहौल होने की बात कही उन्होंने यह भी कहा की 27 में पी.ड़ी.ए. कि सरकार बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

