प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। सिंगापुर स्थित आर्य समाज भवन में मैथिली सोसायटी (सिंगापुर) के द्वारा जानकी नवमी महोत्सव 2026 का सफल आयोजन किया गया। मैथिली भाषा, मिथिलाक्षर लिपि, लोक-संस्कृति, लोक-कला, लोक-संगीत और मिथिला की समृद्ध परंपरा को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्धेश्य से गठित मैथिली सोसायटी (सिंगापुर) के द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार माँ जानकी के अवतरण दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।
मैथिली रचनात्मक निदेशक श्रीमती आराधना झा श्रीवास्तव ने जानकी नवमी महोत्सव सिंगापुर के आयोजन की प्रेरणा के बारे में बताते हुए कहा कि, रामनवमी की महिमा से तो जग परिचित हैं किन्तु वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता के प्राकट्य दिवस के प्रति अपेक्षाकृत उदासीनता का भाव रहता है। संस्था के संस्थापक अंजनी कुमार चौधरी ने इसकी स्थापना और उद्देश्य के बारे में बताते हुए अब तक की यात्रा, सहयात्री एवं सहयोगियों के योगदान की विस्तार से चर्चा की। ‘मैथिल्स इन सिंगापुरÓ के नाम से पहचान बनाने वाला यह सामुदायिक समूह अप्रैल 2026 में मैथिली सोसायटी (सिंगापुर) के रूप में पंजीकृत हो चुका है। ‘जानकी नवमी महोत्सव सिंगापुर 2026Ó, नव गठित मैथिली सोसायटी (सिंगापुर) का पहला आधिकारिक सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजन था। इस अवसर पर प्रबंधन-समिति के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार सोनू, सचिव श्रीमती मनीषा मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष राजीव मिश्रा के साथ ही, कोर समिति के सभी सदस्यों श्रीमती ममता मंडल, समीर कुमार, श्रीमती ममता झा, श्रीमती अर्चना झा एवं संदीप झा का उपस्थित अतिथियों से औपचारिक परिचय करवाया गया।
माँ जानकी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस आनंदोत्सव में मैथिल समुदाय के साथ ही स्थानीय समुदाय के गणमान्य प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। भारतीय उच्चायोग सिंगापुर में द्वितीय सचिव के रूप में कार्यरत अरविंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

