नदी में नहाते समय दोनों का पैर फिसला, दूसरे को बचाया
प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टोंस नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी आशू यादव का 8 वर्षीय अर्पित यादव अपने 7 वर्षीय साथी शिवम पुत्र शिवमनी के साथ नदी के कछार में नहाने गया था। नहाते समय दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर सांसद उज्जवल रमण सिंह पीडि़त परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सपा नेता मुखिया यादव और श्याम कृष्ण पप्पू यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

