योगी सरकार का जनहित में एक और फैसला
यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का अनुभव कराने के लिए विशेष पहल से बढ़ेगा जन विश्वास
प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। यूपी मे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुगम और सुपर फास्ट आवागमन की लाइफ लाइन गंगा एक्स्प्रेसवे की शुरुआत के बाद अब प्रदेश की योगी सरकार ने एक और तोहफा इस एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वालों को दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित मे गंगा एक्सप्रेसवे को कमर्शियल ऑपरेशन डेट से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। एक्सप्रेसवे का फ्री राइड का अनुभव लेने को लेकर पर्यटकों , व्यापारियों ने खुशी जताई है।
आगे आने वाले 15 दिनों तक जनता गंगा एक्सप्रेस वे मे फ्री राइड की सर्विस ले सकेगी 7 प्रदेश सरकार ने जनता को इसका अनुभव का मौका देते हुए ऐलान किया है कि जनता बिना किसी शुल्क के यूपी के सबसे लंबे और आधुनिक एक्सप्रेसवे का आधे महीने तक अनुभव कर सकेगी। इसके लिए यूपीडा ने 15 दिनों तक टोल कलेक्शन स्थगित रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपीडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में यात्रियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि शुरुआती चरण में अधिक से अधिक लोग इस अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का अनुभव कर सकें। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर बिना टोल के यात्रा करने का अवसर लोगों को इसकी गुणवत्ता, गति और जन-सुविधाओं से सीधे रूबरू कराएगा।
बाक्स
पर्यटक, व्यापारी, अधिवक्ता और वादकारियों ने जताई खुशी
प्रयागराज। गंगा एक्सप्रेस वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी के आवागमन का सेतुबंध साबित होने वाला है। इसका अंतिम बिंदु प्रयागराज है। सरकार ने 15 दिन के लिए इसे टोल फ्री कर दिया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल कहते हैं कि भले यह व्यापारियों के लिए लाभ की बात न हो लेकिन इससे एक्सप्रेसवे के प्रति व्यापारियों का विश्वास मजबूत होगा। कमोवेश पर्यटन के लिए भी यही स्थिति है। पश्चिम यूपी से इलाहाबाद हाईकोर्ट आने वाले हजारों की संख्या वादकारियों और वकीलों के लिए यह फ्री राइड सेवा अनुभव के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे का कहना है कि वादकारी और वकील हर स्थिति को तोलमोल कर फैसला करते हैं। ऐसे में कम से कम दो हफ्ते उन्हें गंगा एक्सप्रेसवे की राइड को समझने के लिए काफी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

