प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। संगम नगरी की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के जी.एच.एस. इंटर कॉलेज की छात्रा आर्यमा सोनकर ने इंटरमीडिएट में 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। आर्यमा समाचार पत्र इलाहाबाद एक्सप्रेस और प्रयाग भारत के संपादक अरुण सोनकर की पुत्री है।
आर्यमा की इस शानदार उपलब्धि पर उनके घर और स्कूल में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए, आर्यमा ने बताया कि नियमित पढ़ाई और विषयों पर पकड़ बनाने की रणनीति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आई.सी.एस.ई. बोर्ड में इतने अच्छे अंक हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का केन्द्र बना हुआ है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही आर्यमा को सगे संबंधी सहित बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

