रुड़की,02 मई (आरएनएस)। रामपुर की नवीन मंडी में शनिवार को सुरक्षा टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने मंडी में फलों का थोक कारोबार करने वाले आढ़तियों के गोदाम जांचे। फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाली प्रक्रिया, केमिकल और गैस आदि को भी जांचा। टीम ने मानकों के फलों को पकाने की प्रक्रिया न अपनाने वाले कई कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत, दिलीप जैन, योगेंद्र पांडे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश शर्मा टीम ने शनिवार सुबह मंडी परिसर में विभिन्न दुकानों, गोदामों और फल पकाने वाले केंद्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल की जा रही गैस का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। इस पर संबंधित फर्मों और संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

