रुड़की,02 मई (आरएनएस)। पुलिस ने दो कुंतल गोमांस और कटान के उपकरण के साथ दो युवको को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान कलियर चौक पर बाजूहेड़ी रोड स्थित ईंट भ_ा के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जबकि दो लोगों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि तस्लीम और मोहम्मद शादाब निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की को गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

