रुड़की,02 मई (आरएनएस)। रुड़की-भगवानपुर हाईवे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने सीमेंट से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर सीमेंट की बोरियों का ढेर लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। लगभग दो घंटे तक वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

