रुड़की,02 मई (आरएनएस)। नगर निगम की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। अभियान की शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई, जो नहर पटरी होते हुए गणेशपुर पुल तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की गई। विशेष रूप से नीले पुल के समीप स्थित पार्क में भी सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

