रुड़की,02 मई (आरएनएस)। एक व्यक्ति ने तीन आरोपियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बढ़ेड़ी निवासी कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 29 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे राणा भट्टा पीरपुरा के पास मौजूद थे। इसी दौरान जलालपुर जौरासी निवासी तीन भाई अब्बास, इकरार और समद वहां आए और किसी बात को लेकर उनके साथ उलझ गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

