अयोध्या ,02 मई (आरएनएस)। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शनिवार को कौशलपुरी कॉलोनी में आयोजित शिविर में नाला गैंग में कार्यरत 50 सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल मौजूद थे। सफाई कर्मियों को दिए गए किट बैग में हेलमेट, जूता, दो एप्रिन, ग्लव्स एवं मास्क शामिल हैं। महापौर ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट पहनकर ही सफाई कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। सफाई कार्य में किसी प्रकार के लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान सफाई कर्मियों के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक सफाई कर्मियों ने अपना परीक्षण कराकर इलाज के लिए दवा ली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

