प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था प्रयागराज के वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल, वरिष्ठ पार्षद अजय यादव, भास्कर पटेल पूर्व वरिष्ठ पार्षद अशोक कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता छेदी, चंद्रप्रकाश गंगा, राघवेंद्र सिंह आदि ने सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 तथा छोटे गैस सिलेंडर पर 261 रुपया प्रति सिलेंडर बढ़ाये जाने की कटु निंदा की है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने से मेहनत कश आम मजदूरों, छात्रों सहित आम नागरिकों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा, महंगाई आसमान छुयेगी और लोगों का जीना मुश्किल होगा। इसलिए उपरोक्त बढ़ाये गये गैस सिलेंडर के दामों को वापस लेकर आम नागरिकों को राहत देने की मांग की है तथा गैस सिलेंडर को महंगा करने के जगह अन्य उपाय पर विचार किया जाये।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

