प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। जिला सैनिक बंधु प्रयागराज की बैठक संगम सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सैनिकों, उनके परिवार जनों, वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों से 21 आवेदन पत्र मिले।
आवेदन पत्रों में कुछ आवेदन पत्र रेवेन्यू से संबंधित ,कुछ शस्त्र लाइसेंस, नगर निगम, पी डब्लू डी, शहीद वाल, पुलिस विभाग से संबंधित थे जिनको गौर से सुना गया व उसके निस्तारण की कार्यवाही हुई। बैठक का संचालन कर्नल अमित भार्गव (से. नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रयागराज ने किया। बैठक में कुछ अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मैं सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रित परिवारजनों का स्वागत करता हूं कि जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना कीमती जीवन दिया है। दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं किया है। जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी है।
बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में सजीव कुमार शुक्ला ए डी एम (एन जी), कुंजलता ए सी पी,, हीरालाल सैनी ए सी एम तृतीय, मगन यादव, सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (से. नि.), जी यादव, बिनोद कुमार सिंह, एस एन तिवारी, मोहम्मद शाहिद उस्मानी, खादिम अहमद, इंद्रजीत मिश्रा, उमाकांत तिवारी, मंजू सिंह, बिंदु प्रकाश कुशवाहा, एस के राय, सी एल सिंह, संजय सिंह, हीरालाल, भोला सिंह आदि कई लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

