प्रयागराज ,02 मई (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अमेरिका- ईरान जंग से बढ़ी कीमतों का हवाला देकर सरकारी तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल और 5 किलो के छोटे सिलेंडर के दाम में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की तीव्र आलोचना की है।
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार अपराह्न अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिलेंडर के दामों में भारी इज़ाफ़े को पीएम मोदी द्वारा श्रमिकों को दिया मई दिवस का तोहफा बताया। कहा कि सरकार ने पांच राज्यों के चुनावों तक महंगाई को वोटों के लिए रोका था। कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपए की वृद्धि से यह 3099 रुपए का हो गया , 3 महीने में 1303 रुपए बढ़ाए गए। 1 मार्च को 114 रुपए 50 पैसे, 1 अप्रैल को 195 रुपए 50 पैसे बढ़े थे। तीन माह में 1303 महंगा हो गया। इसी तरह 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर 261 रुपए वृद्धि से अब यह ?810.50 पैसे का हो गया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा दबे पांव लाई महंगाई से चाय, समोसा, डिनर 20त्न महंगाई के साथ हवाई किराया 100त्न तक बढ़ चुका है।
आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से यह वृद्धि हो संभव है, जिसे युद्ध का बहाना दिया जा रहा है। कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इस भारी बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की है।
इस दौरान यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, जिय़ा ऊबैद , डॉ ए डी दुबे, अफऱोज़ अहमद, नयन कुशवाहा, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, राजकुमार शुक्ला, सचिन कुशवाहा, मो. हसीन, राकेश श्रीवास्तव, सुष्मिता यादव, सरताज़ मोहम्मद, प्रतिमा त्रिपाठी, मो. ज़ावेद, रिज़वाना बेगम , कामेश्वर सोनकर, नसरीन बानो, केशव पासी आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

