फतेहपुर ,02 मई (आरएनएस)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी मिश्रीलाल का पुत्र सर्जुन साइकिल से घर आ रहा था। तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएससी पहुंचे। जहां चिकित्सी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सरकारी एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान देर रात लगभग दस बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सदर अस्पताल मार्च्युरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के ससुर गुरु प्रसाद ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

