फतेहपुर ,02 मई (आरएनएस)। हुसैनगज थाना क्षेत्र के बेरागड़ीवा चौराहा के समीप बाइक की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेरा गढ़़ीवा गांव निवासी स्वर्गीय सुंदर का पुत्र श्रीराम साइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय जब चौराहा पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र विनोद ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

