फतेहपुर ,02 मई (आरएनएस)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भलेवा में ननिहाल आए सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी मोनू का पुत्र मोहित अपने ननिहाल शादी समारोह में आया था। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर गांव के समीप स्थित तालाब में वह डूब गया। उधर कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखाई दिया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद गांव वालों को तालाब में शव उतराता दिखाई दिया, जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मां के रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मृतक के मामा गुलजारी ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

