हरिद्वार,03 मई (आरएनएस)। पराशर एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न भाषाओं के गीतों पर नृत्य, गिद्धा, कश्मीरी, गुजराती, कुमाऊंनी व गढ़वाली प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में कक्षावार उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। केजी में सरांश रावत, एलकेजी में नाभ्या पराशर, यूकेजी में अबरानूर, कक्षा एक में ओम शर्मा, कक्षा दो में दिव्या कुमाई, कक्षा तीन में देवांश शर्मा, कक्षा चार में कनिका, कक्षा पांच में प्रियांशी, कक्षा छह में स्पर्श पराशर, कक्षा सात में मिष्टी और कक्षा आठ में स्मर्थ शर्मा अव्वल रहे। विशेष पुरस्कारों में विराज (यूनिफॉर्म), मानवी (हैंडराइटिंग) व गौरी (स्टूडेंट ऑफ द ईयर) रहीं। मुख्य अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर वैभव और विशिष्ट अतिथि प्रशांत, यश, नवनीश शर्मा और वरुण शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी पराशर ने अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

