हरिद्वार,03 मई (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने झुग्गी विवाद में शामिल छह लोगों को हिरासत में लिया है। दो मई की शाम निर्मल बस्ती शिवालिक नगर में झुग्गी-झोपड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक बढ़ गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच यह विवाद पहले से चला आ रहा था। पूर्व में उन्हें समझाया जा चुका था, बावजूद इसके दोबारा झगड़ा होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। गैस प्लांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में कुलदीप, संदीप, दीपक, धर्मेंद्र, जीतू और रंजीत शामिल हैं, जो सभी निर्मल बस्ती के निवासी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

