-अवशेष कार्यों को पूर्ण करते हुये समिति को कराये अवगत-मा0 सभापति
मेरठ 5 मई (आरएनएस)। आज विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के मा0 सभापति श्री अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद मेरठ, बागपत एवं हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी द्वारा सभापति एवं समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मा0 समिति द्वारा नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग के प्रकरणो की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियो ने सभापति महोदय को विकास कार्यों से अवगत कराया। सभापति ने कहा कि जो कार्य अवशेष रह गये है उसको पूर्ण करते हुये समिति को अवगत कराया जाये। जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि जनपद मे जो भी विकास कार्य हुये है शासनादेशानुसार उन विकास कार्यों के शिलापट्ट पर उस क्षेत्र के मा0 जनप्रतिनिधि का नाम अवश्य अंकित हो।
मा0 सभापति ने कहा कि विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढाया जाये। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए। मा0 सभापति द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि विभागवार दिये गये निर्देशो का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये तथा अनुपालन आख्या से समिति को अवगत कराया जायेे।
जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने मा0 सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य सदस्य श्री अरूण पाठक, सदस्य श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य श्री अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त श्री सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए श्री सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सुमित कुमार, सहित संबंधित समस्त अधिकारी व समिति के अन्य गणमान्य व संबंधित अधिकारी तथा जनपद बागपत व हापुड के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

